5 मिलियन फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के खिलाफ FIR, मां काली के वीडियो पर मचा बवाल
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के एक वीडियो को लेकर उत्तराखंड के हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. करणी सेना ने मां काली के स्वरूप को कथित तौर पर गलत तरीके से पेश करने पर पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.







