Raipur Airport पर यात्रियों का बवाल! 24 घंटे में इंडिगो की 20 उड़ानें रद्द
देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर कई यात्री पिछले तीन दिनों से बच्चों और सामान के साथ फंसे हुए हैं। हालात ये हैं कि अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए यात्रियों को सामान्य किराए से कई गुना अधिक कीमत देकर टिकट लेनी पड़ रही है। इसके बावजूद इंडिगो की ओर से रद्द फ्लाइटों का रिफंड अब तक जारी नहीं किया गया है, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है। इन सारी स्थितियों की पड़ताल हमारे संवाददाता मनोज सिंह ने छत्तीसगढ़ से की है।
AJSU MLA Tiwari Mahato का आंदोलन , 2 Years से रुकी Scholarship पर विधायक का विरोध
झारखंड में पिछले दो वर्षों से छात्र–छात्राओं की छात्रवृत्ति रुकी हुई है, जिसके कारण हजारों विद्यार्थी परेशान हैं। अपनी आवाज़ और मांगों को उठाने के लिए AJSU विधायक तिवारी महतो आज विधानसभा के पहले ही दिन पोर्टिको में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत छात्रवृत्ति जारी करने की दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि यह सीधे तौर पर गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रभावित कर रहा है। इस मुद्दे पर विधायक तिवारी महतो से भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद ने खास बातचीत की और जानी कि सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएँ हैं...
Putin के India दौरे से पहले कैसी है तैयारियां देखें ये खास रिर्पोट
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आगामी भारत दौरे से पहले राजधानी नई दिल्ली में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.ये दौरा दोनों देशों के बीच सामरिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरे को लेकर हो रही तैयारियों को लेकर देखें हमारे संवाददाता कृष्णमोहन शर्मा की ये खास रिपोर्ट।
Bihar Election, Alinagar सीट की प्रत्याशी Maithili Thakur ने अपनी जीत को लेकर क्या बोला?
बिहार चुनाव की वोटिंग के बाद आज मतगणना हो रहा है. जिसमें एनडीए गठबंधन एक बड़े अंतराल के साथ चुनाव जीतते हुए दिखाई दे रही है.इसी बीच बिहार की फेमश सीट अलीनगर की बात करें तो यहां कि सबसे कम उम्र की प्रत्याशी मैथिली ठाकुर चुनाव जीतता हुआ दिख रही हैं.इसके लिए उन्होंने अपना बयान भी जारी किया है





