Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Nitish Kumar

Prem Kumar Elected Speaker: प्रेम कुमार बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए हैं. वो गया सदर से लगातार 9वीं बार विधायक चुने गए हैं. नीतीश और तेजस्वी ने कहा कि प्रेम कुमार के अनुभव का सदन को जरूर लाभ मिलेगा.

दिसंबर 2025 को बिहार की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण किया। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने शपथ दिलाई और सबसे पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली। इस बार सदन की संरचना में बड़ा बदलाव दिखाई देता है—निर्दलीय विधायक नहीं हैं और विपक्ष काफी कमजोर हुआ है। एनडीए 202 सीटों के साथ मजबूत बहुमत में है। 3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों को संबोधित करेंगे, जिसमें सरकार की नीतियों और आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा पेश की जाएगी। यह सत्र बिहार की राजनीतिक दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

बिहार सरकार ने सचिवालय सेवा के 855 अधिकारियों को उच्च पद देने का बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले सचिवालय सेवा संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर प्रोन्नति की मांग रखी थी। संघ ने सरकार के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया है

Bihar Assembly Session: विधानसभा चुनाव 2025 के बाद बिहार में पहला विधानसभा सत्र यानी बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. आइये जानें यह कितना और कैसे खास रहने वाला है?

Rabri Devi Bungalow: बिहार में नई एनडीए सरकार बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने का आदेश दिया गया है. लालू परिवार इस फैसले से नाराज है और इसे नीतीश-लालू रिश्तों के अंत से जोड़कर देखा जा रहा है.

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. वे मधेपुरा जिले की आलमगंज विधानसभा सीट से लगातार आठवीं बार विधायक बने हैं.

बिहार में 20 नवंबर 2025 को नई सरकार का गठन हो गया, जिसमें नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ ली। उनके साथ ही 26 अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण समारोह में एक नाम ने सभी का ध्यान खींचा उपेंद्र कुशवाहा के बेटे, दीपक प्रकाश। दीपक प्रकाश विधायक न होने के बावजूद मंत्री बनाए गए, जिससे विपक्ष ने तुरंत परिवारवाद का आरोप लगाया।...

2024 के विधानसभा चुनावों के बाद बिहार में नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच गृह मंत्रालय को लेकर विवाद जारी है. बीजेपी ने गृह मंत्रालय अपने पास रखने की मांग की है, जबकि नीतीश कुमार ने इसे हमेशा अपने पास रखा है.

बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ लेने पर शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला जारी है. तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेताओं ने उन्हें बधाई दी.

बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार में बीजेपी का दबदबा साफ दिखा, क्योंकि 14 मंत्री बीजेपी से और सिर्फ 8 जेडीयू से शामिल किए गए हैं। दो डिप्टी सीएम बनाकर बीजेपी ने सत्ता संतुलन में अपनी मजबूत भूमिका दर्ज करा दी है। मंत्रिमंडल में संतोष सुमन, दीपक प्रकाश, मंगल पांडेय, श्रेयसी सिंह, लेशी सिंह जैसे नाम विशेष चर्चा में हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है—क्या यह मंत्रिमंडल सीट शेयरिंग का नतीजा है, या बिहार की राजनीति में सत्ता का नया समीकरण तैयार हो रहा है..