Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Operation Sindoor

भारत ने अपनी सैन्य ताकत का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंक के गढ़ों पर निर्णायक वार किया.

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि मैं बहुत छोटी हूं. मैं ज्यादा क्या कह सकती हूं. हमारे पूरे परिवार को पीएम मोदी पर भरोसा था. उन्होंने आज उसी तरह से जवाब देकर विश्वास को कायम रखा है. शुभम को असली श्रद्धांजलि है.

भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत देर रात पाक के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है. X पर एएनआई के वीडियो में साफ देखा जा सकता है. भारत की सेना के एयरस्ट्राइक कर उस जगहों को नेस्तनाबूद कर दिया है, जहां पहलगाम आतंकवादी हमले की योजना बनी थी.

हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बयान जारी किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दुश्मन देश की ओर से "कायराना हमले" कर पाकिस्तान पर जंग थोपी गई है. पाकिस्तान के पास इसका जवाब देने का अधिकार है और दिया जा रहा है.

भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में अत्याधुनिक और हाईटेक हथियारों, स्क्रैल्प क्रूज मिसाइलों से लैस राफेल जेट और LMS (Logistic Management System) ड्रोन का इस्तेमाल किया.

पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पल-पल की जानकारी ली. सेना के साथ लगातार संपर्क में रहे, रातभर निगरानी की. सुरक्षा समिति से फीडबैक लिया.

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. राजनेताओं ने इंडियन डिफेंस फोर्सेस के पराक्रम को सराहा.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने आतंकी मसूद अजहर के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और PoK में 9 जगहों पर की गई कार्रवाई.

भारत ने आतंक के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत करते हुए पाकिस्तान और PoK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर रात डेढ़ बजे एयर स्ट्राइक की. इससे पूरे पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई. ध्वस्त हुए ठिकानों से 'या अल्लाह..' शब्द सुनाई दिए.