नीतीश कटारा हत्या मामले में दोषी सुखदेव पहलवान को सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई का दिया आदेश
नीतीश कटारा हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी सुखदेव पहलवान को 20 साल की सजा पूरी होने के बाद रिहा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने दिल्ली सरकार और सजा समीक्षा बोर्ड के रवैये पर नाराजगी जताई.





