Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Patiala House Court

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अंडरवर्ल्ड से कथित साठ-गांठ के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मंजीत सिंह और आंग कामी लामा को 22 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप लालेर ने गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन पोलो एसोसिएशन को राहत देने से इनकार करते हुए बेदखली आदेश पर रोक लगाने से मना कर दिया, जिसके बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड को अपने कब्जे में ले लिया.

टिंडर के जरिए हुई दोस्ती और 52 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में अदालत ने आरोपी की जमानत खारिज कर दी है. साथ ही जांच एजेंसी और शिकायत प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं.

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अंडरवर्ल्ड से कथित साठ-गांठ के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की पुलिस रिमांड को 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है.

PFI Case: पटियाला हाउस कोर्ट ने PFI और उसके 20 सदस्यों पर UAPA के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है. कोर्ट के अनुसार, यह संगठन 'विजन 2047' के तहत भारत में शरिया कानून स्थापित करने की बड़ी साजिश रच रहा था.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने संदिग्ध आतंकी हुजैफा अहमद को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. उसे दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस के संयुक्त अभियान के बाद मुंबई के भायंदर से गिरफ्तार किया गया था.

दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने डॉक्टर शाहीन सईद और बिलाल वानी समेत सभी 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है. इस मामले की जांच एनआईए कर रही है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने म्यामांर में कथित तौर पर आतंकी ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक समेत सात विदेशी आरोपियों के मामले में एनआईए को जांच पूरी करने के लिए 90 दिन का समय दिया है.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने यूएपीए (UAPA) मामले में करीब पौने पांच साल से जेल में बंद आरोपी माधेश शंकर उर्फ अब्दुल्ला को एक लाख रुपये के मुचलके और कुछ कड़ी शर्तों के साथ जमानत दे दी है.