Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar: पुलिस ने महिला के घर पर चलाया बुलडोजर तो भड़क गए हाई कोर्ट के जज, बोले- तमाशा बना दिया है, कोर्ट को बंद कर दीजिए फिर

Patna High Court: बिहार के पटना में एक महिला के घर को बुलडोजर से तोड़ने पर पटना हाईकोर्ट जज ने पुलिस प्रशासन को जमकर फटकार लगाई. जस्टिस संदीप कुमार ने नाराजगी दिखाते हुए टिप्पणी की, ”बिहार पुलिस किसका प्रतिनिधित्व करती है, राज्य या किसी निजी व्यक्ति का? तमाशा बना दिया गया है, किसी का भी घर बुलडोजर से तोड़ देंगे? क्या यहां भी अब बुलडोजर चलेगा?”

Bulldoger action

बुलडोजर की कार्रवाई पर पटना हाईकोर्ट सख्त (फाइल फोटो)

Bihar News : देश में इस समय बुलडोजर से की जाने वाली कार्रवाई खूब खुर्खियां बतौरती है. हमने ये कई राज्यों में देखा है. यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई की शुरुआत हुई और ये धीरे-धीरे कई राज्यों में चर्चित हो गई. जिसके बाद हमें दिल्ली और मध्यप्रदेश में भी बुलडोजर से कार्रवाई देखने को मिली. लेकिन अब बिहार से ऐसा मामले सामने आया है जिसे आप सुनोगे तो हैरान हो जाएंगे. दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में एक महिला का पुलिस प्रशासन ने बुल्डोजर की मदद से घर तोड़ दिया. जिसके बाद ये मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा. जहां जज ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रशासन को जमकर फटकार लगा दी.

जस्टिस संदीप कुमार ने नाराजगी दिखाते हुए टिप्पणी की, ”बिहार पुलिस किसका प्रतिनिधित्व करती है, राज्य या किसी निजी व्यक्ति का? तमाशा बना दिया गया है, किसी का भी घर बुलडोजर से तोड़ देंगे? क्या यहां भी अब बुलडोजर चलेगा?”

कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार

पटना हाईकोर्ट जज ने पुलिस प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि पुलिस ने खुद ही पीड़ित के घर पर बुलडोजर चलवा दिया. जब सारे फैसले थाने में ही करने हैं तो सिविल कोर्ट को बंद करवा दीजिए. इसके अलावा कोर्ट ने पुलिस और प्रशासन पर भूमाफियाओं से रिश्वत लेने की बात भी कही. इसके बाद जज की तरफ से पुलिस प्रशासन को लगाई गई फटकार पर लोग उनकी सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रह रहे हैं. साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

महिला के घर पर बुल्डोजर की कार्रवाई के बाद कोर्ट में हुई कार्यवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने लिखा कि जज साहब को लाखों सलाम, बुलडोजर बाबा को ये वीडियो दिखाया जाए. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे जजों के दम पर ही आज आम आदमी को इंसाफ मिल पर रहा है वरना पुलिस और प्रशासन आम लोगों को परेशान करने के लिए लाइसेंसधारी है. इस वीडियो में जज संदीप कुमार बिहार पुलिस और वकील को फटकार लगा रहे हैं. जज कह रहे कि क्या यहां भी बुलडोजर चलने लगा?

ये भी पढ़ें-  Bihar: हाजीपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर मंत्री श्रवण कुमार का बेतुका बयान, बोले- बिहार में शराबबंदी है तो शराब पीने क्यों जा रहे हैं

 

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पटना के विजय नगर स्थित अगमकुआं पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उसने आरोप लगाया कि भूमि माफियाओं के कहने पर जमीन खाली करने के लिए उसके परिवार के सदस्यों पर झूठा मामला दर्ज किया गया. जिसके बाद उसके घर पर बुलडोजर चला दिया गया. इन लोगों के कहने पर पुलिस ने उनका घर तोड़ दिया.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital