Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

pm modi

पीएम ने कहा, सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए आईएसए एक आदर्श मंच है.

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन को जनता के स्वास्थ्य के लिए "गेम-चेंजर" बताया. उन्होंने कहा कि क्लीन, सेफ सैनिटाइजेशन सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गेम-चेंजर हैं और मुझे खुशी है कि भारत ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई है.

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान सिंगापुर के शीर्ष कारोबारी नेताओं और सीईओ से बातचीत की. उन्होंने आर्थिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की. अब भारत में लाखों करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है.

पीएम मोदी के सिंगापुर दौरे के दरम्‍यान सिंगापुर के साथ सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम मजबूत करने का समझौता किया गया है. इसके तहत देश में सेमीकंडक्टर क्लस्टर बनाए जाएंगे और सेमीकंडक्टर डिजाइन और प्रोडक्शन में लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी.

पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले अजीत सिंह यादव, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु और दीप्ति जीवनजी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर बातचीत की. उन्‍होंने भारतीय खिलाड़ियों के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की.

ब्रुनेई में 14वीं शताब्दी से राजशाही की परंपरा चली आ रही है. वर्तमान सुल्तान हाजी हसनल बोल्कैया 1967 से ब्रुनेई के शासक हैं और 1984 में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री का पद भी संभाला.

सिंगापुर के होटल के बाहर से पीएम मोदी का एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें एक महिला प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांध रही है. इसके अलावा पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में काफी होड़ भी दिखाई दी.

India Singapore Relations: भारत और सिंगापुर के मैत्रीपूर्ण संबंधों में और गर्माहट आएगी. वहां के प्रतिष्ठित औद्योगिक ग्रुप कैपिटालैंड इन्वेस्टमेंट का लक्ष्य भारत में अपने निवेश को दोगुना से अधिक करने पर है. इससे नौकरियां पैदा होंगी.

पीएम मोदी ने हाई कमीशन को दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक बताया.