पीएम-सेतु योजना से देश के 1,000 सरकारी आईटीआई होंगे आधुनिक, युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार
पीएम-सेतु योजना के तहत देशभर में 1,000 सरकारी आईटीआई को आधुनिक बनाया जाएगा. इस योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योग-अनुकूल कौशल प्रशिक्षण देकर उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करना है.





