Bharat Express DD Free Dish

PM2.5 particulate matter toxic gases visibility hazard health lungs

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर तेजी से खराब होने लगी है। सेंटर के अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (EWS) ने चेतावनी दी है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में चला जाएगा। आज सुबह इंडिया गेट पर AQI लेवल 325 दर्ज किया गया, जो की बहुत खराब श्रेणी में आता है। EWS की यह चेतावनी दिल्लीवासियों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है, क्योंकि दिल्ली की हवा में ठंड के साथ ही प्रदूषण का जहर घुल रहा है जो दिन-प्रतिदिन उनके लिए खतरनाक होता जा रहा है