छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा: अब तक 17 लोगों की हो चुकी मौत, 36 लोग झुलसे
Chhattisgarh Power Plant Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 17 मौतें हो चुकी हैं. 4 लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी, जबकि 6 लोगों की मौत रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, 5 की जिला अस्पताल रायगढ़ और 2 की रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई.





