Bharat Express DD Free Dish

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत महाराष्ट्र को बड़ी सौगात मिली है. वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य को 10,29,957 नए घरों की मंजूरी मिली है, जिससे कुल स्वीकृत घरों की संख्या 44.7 लाख हो गई है.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुणे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि एक साल से कम समय में 30 लाख घरों का लक्ष्य पूरा किया गया. साथ ही पात्रता मापदंडों में बदलाव, लखपति दीदी योजना और महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी चर्चा की.