प्रवासी भारतीय हैं देश के असली ब्रांड एंबेसडर; प्रवासी भारतीय दिवस पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर दुनिया भर में बसे करोड़ों भारतीयों को बधाई दी है. पीएम ने उन्हें भारत का 'राष्ट्रदूत' बताते हुए कहा कि वे भारत और वैश्विक समुदाय के बीच एक अटूट कड़ी की तरह काम कर रहे हैं.





