रेलवे इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने मैनपुरी में पकड़ा रंगेहाथ
सीबीआई ने उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल में तैनात जूनियर इंजीनियर वेद प्रकाश चौबे को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी ₹20 लाख के लंबित बिल पास कराने के बदले मांगी गई ₹4 लाख की रिश्वत की पहली किस्त के रूप में हुई। मामले की जांच जारी है.





