भारतीय खेल जगत को बड़ा झटका, पीटी उषा के पति का 67 वर्ष में निधन
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह शुक्रवार तड़के अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.





