रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड की चेयरमैन रश्मि सलूजा को दिल्ली-लंदन फ्लाइट से उतारा गया, जानिए— एयर इंडिया ने क्यों किया ऐसा?
एक प्रमुख बिजनेस ग्रुप की चेयरमैन ने एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट के बिजनेस क्लास में पहले तो अपनी सीट ले ली, हालांकि बाद में कथित तौर पर क्रू के साथ अभद्रता से बातचीत करने लगीं. परिणामस्वरूप, उनको लगेज समेत उतारना पड़ा, जिससे उड़ान में घंटेभर की देरी हुई.





