Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Right to Die

गाजियाबाद के हरीश राणा, जो पिछले 11 सालों से कोमा में थे, अब सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की पीड़ा नहीं, बल्कि उस बड़े सवाल को भी उठाता है कि जब जीवन केवल कष्ट बन जाए, तो क्या गरिमापूर्ण मृत्यु का अधिकार होना चाहिए। AIIMS में डॉक्टरों की निगरानी में तय मेडिकल प्रक्रिया के तहत धीरे-धीरे लाइफ सपोर्ट हटाया जा रहा है और मरीज को दर्द से राहत देने वाली देखभाल दी जा रही है। परिवार की सहमति और कोर्ट की मंजूरी के बाद ही यह कदम उठाया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया बेहद संवेदनशील और मानवीय आधार पर की जाती है.

ब्रिटेन की संसद में "असिस्टेड डाइंग बिल" पर मतदान हुआ, जिसमें अधिकतर सांसदों ने इसके पक्ष में वोट दिया, जबकि कुछ ने विरोध किया. यह बिल गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को स्वेच्छा से मृत्यु प्राप्त करने का अधिकार देने का प्रस्ताव करता है. यूरोप के कई देशों जैसे नीदरलैंड्स, बेल्जियम, स्विट्ज़रलैंड और स्पेन में भी इस प्रकार के कानून पहले से लागू हैं,