दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, राज्य और जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्षों व सदस्यों का बढ़ेगा कार्यकाल, हाई कोर्ट को दी जानकारी
दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट को बताया कि राज्य और जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्षों व सदस्यों का कार्यकाल नई नियुक्तियों तक बढ़ाया जाएगा. कोर्ट ने सरकार के बयान को रिकॉर्ड पर लेकर याचिका निपटाई.





