Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sachin-Anderson Trophy

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य मिला था. बेन डकेट की 149 रन की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया.

चौते दिन राहुल 133 रन पर नाबाद हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 118 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. करुण नायर एक छोर पर 11 रन बनाकर राहुल के साथ खड़े हैं.

सलामी बल्लेबाज ने 87 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक रहा. केएल राहुल की यह पारी उस वक्त आई, जब मुकाबले के चौथे दिन टीम इंडिया को इसकी सख्त जरूरत थी.

बुमराह ने 24.4 ओवर में 83 रन देकर पांच विकेट झटके. बुमराह इसके साथ ही विदेशी जमीन पर एक पारी में सर्वाधिक बार पांच विकेट लेने के मामले में कपिल देव की बराबरी पर आ गए हैं.

अगले दिन खेल शुरू होने के बाद ऋषभ पंत ने भी गेम के 100 ओवर तक पहुंचते-पहुंचते शतक बना लिया. पंत ने छक्के के साथ अपना 7वां शानदार टेस्ट शतक पूरा किया