बेगूसराय में स्कूल की लापरवाही ने ली मासूम की जान, क्लास में रखी 3 क्विंटल की ग्रिल गिरने से छात्र की मौत; भारी बवाल
बेगूसराय के राजकीय मध्य विद्यालय जहानपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. क्लासरूम में रखी लोहे की भारी ग्रिल गिरने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हेडमास्टर को बंधक बनाकर सड़क जाम कर दिया है.





