Bharat Express DD Free Dish

secret service

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम अचानक गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। चश्मदीदों के मुताबिक, एक युवक बैग लेकर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट की तरफ बढ़ा और अचानक पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट के रूप में हुई है, जो मैरिलैंड का रहने वाला था।