Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Shiva Temple

सावन के पावन महीने में शिव भक्त महादेव की भक्ति में डूबे हैं. क्या आप जानते हैं कि भारत के बाहर नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया जैसे देशों में भी भगवान शिव के कई अलौकिक और प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं? जानिए इनकी खासियतों के बारे में.

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर अपने प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है. सावन, महाशिवरात्रि और सोमवती अमावस्या जैसे अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं.

उन्नाव जिले में स्थित बोधेश्वर महादेव मंदिर न सिर्फ़ अपने पंचमुखी शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि रात में आने वाले सांपों के रहस्य और चमत्कारी मान्यताओं के लिए भी जाना जाता है. माना जाता है कि इस शिवलिंग के दर्शन और स्पर्श मात्र से गंभीर रोगों से मुक्ति मिलती है.