कोलकाता के सिद्धपीठ में पीएम मोदी की ‘शक्ति’ पूजा: ठनठनिया कालीबाड़ी में टेका मत्था, फिर रोड शो से भरी हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के 323 साल पुराने ऐतिहासिक ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के बीच पीएम ने मां काली का आशीर्वाद लिया और इसके बाद उत्तर कोलकाता में रोड शो कर अपनी चुनावी ताकत दिखाई.





