Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sikkim Floods

सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 15 जवानों समेत 103 लोग लापता हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. वहीं 1200 से ज्यादा घर इस बाढ़ में बर्बाद हो गए हैं.

सिक्किम में 3 अक्टूबर को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या 21 हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बुरदांग से लापता हुए सेना के 23 जवानों में से 7 के शव नदी के निचले इलाकों से बरामद कर लिए गए हैं। लापता जवानों में से एक को बचा लिया गया था।

क्या नेपाल में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप की वजह से सिक्किम में आपदा तो नहीं आई? देश के वैज्ञानिक इन दोनों घटनाओं के आपसी संबंध का पता करने का प्रयास कर रहे हैं. कहीं नेपाल के भूकंप की वजह से चुंगथांग के ऊपर मौजूद साउथ ल्होनक ग्लेशियल लेक की दीवारें कमजोर तो नहीं हो गई थी.

सिक्किम की ल्होनक झील में बादल फटने से करीब 65 फीसदी हिस्सा बर्बाद हो गया. झील का पानी ओवरफ्लो होकर तीस्ता नदी में बहने लगा, जिसके चलते अचानक बाढ़ आ गई थी जिसमें सेना के 23 जवान लापता हो गए थे.