बिजली बिल नहीं भरा तो जब्त हो रहे मोटर पंप और बाइक, सिंगरौली में बकायेदारों के दफ्तर-मकानों पर लगाए ताले
Singrauli Electricity Bill: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूलने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. करीब 130 करोड़ रुपये के पुराने बकाये के चलते कई दफ्तरों, मकानों और दुकानों पर ताले लगाए गए हैं. किसानों के मोटर पंप और कुछ बकायेदारों की बाइक भी जब्त की गई हैं.







