Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Smog

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा T20I मैच घने कोहरे के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अंपायरों ने टॉस में देरी की और पांच बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन खराब विजिबिलिटी के कारण स्थानीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे मैच आखिरकार रद्द कर दिया गया.

दिल्ली में दिवाली के बाद से वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोगों के लिए सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जबकि कुछ जगहों पर तो यह 1000 तक दर्ज किया गया। हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के बाद दिल्ली धुएं और धुंध की चादर में लिपटी नजर आ रही है।

दिल्ली-NCR में सर्दियां अभी पूरी तरह आई भी नहीं हैं, लेकिन प्रदूषण ने हालात बिगाड़ दिए हैं। लोग फिर से मास्क लगाकर घरों से निकलने को मजबूर हैं। बीते 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 623 दर्ज किया गया, जबकि 8 नवंबर की सुबह 7 बजे यह 653 तक पहुंच गया।...

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह के समय AQI स्तर 300 से ऊपर और कई जगहों पर 400 के करीब पहुंच गया है.