Andhra Pradesh Minor Girl Rape: आंध्र प्रदेश में 15 साल की नाबालिग से 14 लोगों ने 2 सालों तक किया बलात्कार, पीड़िता 8 महीने की गर्भवती
एसपी रत्ना ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि लड़की की गर्भावस्था, का पता क्यों नहीं चला. पीड़ीता अभी अपने गर्भाव्स्था के आठवें महीने में है. पुलिस ने मामले के सिलसिले में एक नाबालिग सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है.





