दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के बाद रेड अलर्ट; कई राज्यों में चेतावनी जारी
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली. तेज धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया, जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया.





