संडे का फंडा: सिर्फ आराम का दिन नहीं, बल्कि शोषित मजदूरों की जीत का प्रतीक है रविवार, जानें कैसे बना छुट्टी का दिन
मजदूर नेता नारायण मेघाजी लोखंडे के 7 साल के कड़े आंदोलन के बाद, आखिरकार 10 जून 1890 के प्रस्ताव को मानते हुए अंग्रेजी हुकूमत को झुकना पड़ा और रविवार को आधिकारिक तौर पर देश का पहला साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया.
क्यों होती है सनडे की छुट्टी?…क्या है इसकी कहानी?
सनडे की छुट्टी की शुरुआत 7 मार्च , सन् 321 को "रोमन सम्राट कॉन्स्टेंटाइन फर्स्ट" ने एक नागरिक आदेश जारी कर रविवार को आराम का दिन घोषित किया.





