तारली पंप स्टोरेज परियोजना पर अदाणी ग्रीन एनर्जी ने साफ की स्थिति, बताया कब मिली कौन-सी मंजूरी
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने तारली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि परियोजना में कोई वन भूमि या संरक्षित क्षेत्र शामिल नहीं है. कंपनी ने कहा कि सभी पर्यावरणीय और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वैधानिक मंजूरियां मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया गया है.







