Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tejas Fighter Jet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी में नए गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करने के साथ वह भारतीय वायुसेना के एयर शो-2026 में शामिल होंगे.

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार (26 दिसंबर) को चेतावनी दी कि भारत, पाकिस्तान की बदलती सैन्य रणनीति, खासकर हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम पर उनके ध्यान को नजरअंदाज नहीं कर सकता. उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के बढ़ते प्रभाव और उनके बढ़ते भारत विरोधी कट्टरवाद पर बात की. कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ पिछले अनुभवों से सबक सीखा है और इसलिए हमें पूरी तरह तैयार रहना चाहिए.

भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस फुर्तीला और किफायती होने के साथ-साथ कई खासियतें रखता है, हालांकि यह आज दुबई के अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में क्रैश हो गया. इसे देश के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

एचएएल (HAL) को इस वित्त वर्ष के अंत तक कुल 12 जीई-404 जेट इंजन मिलने की संभावना है. ये सभी इंजन भारतीय लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1ए (Tejas Mark-1A) में लगाए जाएंगे.