पूर्व सांसद और भारत राष्ट्र समिति की पूर्व नेता के. कविता की नई पार्टी पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को दिया यह खास निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह पूर्व सांसद के. कविता की नई राजनीतिक पार्टी ‘तेलंगाना प्रजा जागृति’ के रजिस्ट्रेशन आवेदन पर जल्द निर्णय लें. अदालत ने कहा कि चुनाव आयोग को आवेदन पर चार सप्ताह के भीतर फैसला करना चाहिए.





