Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

#TempleNews #DonationTheft #OfferingControversy #Uttarakhand #RamTemple

राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम से जुड़े दान एवं चढ़ावे के कथित गड़बड़ी के मामलों ने देशभर में चर्चा छेड़ दी है. अयोध्या में दानपात्र की गिनती के दौरान कथित चोरी के आरोपों में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है और एसआईटी जांच कर रही है, जबकि बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के आरोपों के बाद एक कर्मचारी को निलंबित कर एफआईआर दर्ज की गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों मामलों की प्रकृति अलग-अलग बताई जा रही है. फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे. श्रद्धालुओं की नजर अब इस बात पर है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.