Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ram Mandir से Badrinath तक दान पर सवाल, आस्था के केंद्रों में कथित गड़बड़ी, जांच में क्या सामने आया

राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम से जुड़े दान एवं चढ़ावे के कथित गड़बड़ी के मामलों ने देशभर में चर्चा छेड़ दी है. अयोध्या में दानपात्र की गिनती के दौरान कथित चोरी के आरोपों में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है और एसआईटी जांच कर रही है, जबकि बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के आरोपों के बाद एक कर्मचारी को निलंबित कर एफआईआर दर्ज की गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों मामलों की प्रकृति अलग-अलग बताई जा रही है. फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे. श्रद्धालुओं की नजर अब इस बात पर है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest