फर्जी लाइसेंस से ज़हर का खेल: देहरादून एनसीबी ने 20 करोड़ की ट्रामाडोल टैबलेट्स पकड़ी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो देहरादून ने एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में ₹20 करोड़ की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गईं. फर्जी फर्मों और नकली लाइसेंस के ज़रिए चल रहे इस नेटवर्क में उत्तराखंड व पश्चिमी यूपी के कई इलाके शामिल थे. NCB मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है.





