77 मुकदमों वाले बाहुबली उमाकांत यादव को मिली जमानत, 6 साल बाद जेल से बाहर आएंगे पूर्व सांसद
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भूमि फर्जीवाड़े के पुराने मामले में 74 वर्षीय उमाकांत यादव को सशर्त जमानत दे दी है. कोर्ट ने लंबी हिरासत, ट्रायल में देरी और शीघ्र सुनवाई के अधिकार को ध्यान में रखते हुए राहत दी.





