Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

UP BJP Update

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए नया अभियान शुरू किया है. 'वन टू वन' ड्राइंग रूम बैठकों के जरिए 60 हजार पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश बीजेपी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक बीजेपी कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए यह एकमात्र नामांकन रहा, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना मजबूत हो गई है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा रविवार को की जाएगी। भारत एक्सप्रेस के संवाददाता रवि कुमार ने मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर माहौल और प्रतिक्रियाएं जानी।