UP News: ब्लैकमेल से परेशान महिला ने सेक्स के दौरान ही कर दी व्यक्ति की हत्या
बरेली में एक महिला ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की सेक्स दौरान गला घोंटकर हत्या कर दी. महिला ने पुलिस को बताया कि इकबाल उसे यौन संबंध के लिए ब्लैकमेल कर रहा था और उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा था.
UP News: अयोध्या में दलित युवती की नृशंस हत्या मामले में बड़ा खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 वर्षीय दलित युवती की नग्न अवस्था में हत्या के मामले में पुलिस ने हरी राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह को सीसीटीवी फुटेज एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है.
सोनभद्र में हुए सड़क हादसे पर CM Yogi ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, समुचित उपचार के दिए निर्देश
सोनभद्र में स्टेट हाइवे 5A नारायनपुर-हाथीनाला मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ. तेज रफ्तार टेलर ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड से आ रहे क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में कार सवार चार लोगों सहित कुल 6 की मौत हो गई है.
सस्पेंड हुआ यूपी पुलिस इंस्पेक्टर बना चायवाला, इलाइट चौराहे पर बेच रहा चाय
2012 बैच के इंस्पेक्टर मोहित यादव का कहना है कि उन्होंने पुलिस विभाग से छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन इसके बदले उन पर ही मारपीट का झूठा आरोप लगाकर सस्पेंड कर दिया गया. यही नहीं, उनके खिलाफ छह फर्जी मुकदमे भी दर्ज कर दिए गए.
तीर्थराज प्रयागराज में सपरिवार स्नान करने पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया स्वागत
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया और इसे जीवन धन्य करने वाला अवसर बताया. उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की.
निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा भारत सेवाश्रम: सीएम योगी
भारत सेवाश्रम संघ के शिविर पहुंचे सीएम योगी, विभिन्न संप्रदायों से जुड़े संतों से मुलाकात की. संतों ने संघ द्वारा महाकुम्भ में किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की जानकारी सीएम योगी से साझा की.
गाजियाबाद में एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, दूर तक सुनाई दी धमाकों की आवाज
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक ही आग लग गई. इसके बाद विस्फोट होने लगा. आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.
सुल्तानपुर में पकड़ी गई पश्चिम बंगाल भेजी जा रही 178 कछुओं की खेप, तस्करी में शामिल मिले नाबालिग बच्चे, वन विभाग का खुलासा
सुल्तानपुर में वन विभाग ने बड़े पैमाने पर कछुओं की तस्करी का खुलासा किया है, जिन्हें पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था. इन कछुओं को बरामद कर लिया गया है और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की जा रही है.
UP: डिंपल यादव के रोड शो को लेकर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज, अनुमति से अधिक वाहन थे शामिल
सपा की स्टार प्रचारक डिंपल यादव के रोड शो के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. रोड शो में अनुमति से अधिक वाहनों का प्रयोग किया गया था.
आरक्षी नागरिक पुलिस पदों पर भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक परीक्षण में गड़बड़ी के आरोप में चिकित्साधिकारी निलंबित
उत्तर प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें एक चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और एक अन्य की वेतनवृद्धि रोक दी गई है. यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों के बाद की गई है.





