Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Varanasi infrastructure

वाराणसी में विकास की एक और नई गाथा जल्द लिखी जाने वाली है। इंग्लिशिया लाइन से भेलूपुर चेतमड़ी तक सड़क चौड़ीकरण की बड़ी योजना पर काम शुरू होने जा रहा है। लगभग 26 मीटर चौड़ी इस सड़क परियोजना की लागत करीब 660 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल यह मार्ग 12 से 15 मीटर चौड़ा है, जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दी गई है। इस परियोजना के पूरा होने से सिगरा, रथयात्रा, गुरुबाग, कमच्छा समेत कई इलाकों में यातायात सुगम होगा।