Bharat Express DD Free Dish

White House Statement

डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि यदि डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला के हित में “सही फैसले” नहीं लेतीं, तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। उनका यह बयान शनिवार को दिए गए उनके पहले के बयान से अलग नजर आ रहा है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि वेनेजुएला की मौजूदा नेतृत्व व्यवस्था अमेरिका के साथ सहयोग के लिए तैयार हो सकती है।