जब मशीन गन पर भारी पड़ गई खुखरी! अमर शहीद कैप्टन मनोज पांडेय ने कैसे बदल डाला कारगिल युद्ध का रूख, आज है उनका बलिदान दिवस
महज 24 साल की उम्र में मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कैप्टन मनोज पांडेय का जन्म उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रुद्र गांव में हुआ था. कैप्टन मनोज पांडेय के बलिदान दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.





