Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

wildlife protection

भोपाल से जबलपुर तक बने नेशनल हाईवे-45 पर भारत का एक नया और अनोखा हाईटेक प्रयोग शुरू किया गया है. इसका मकसद सड़क हादसों को कम करना और जंगल में रहने वाले जानवरों की जान बचाना है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस हाईवे को इस तरह तैयार किया है कि ड्राइवर को बिना किसी स्पीड ब्रेकर के ही पहले से सतर्क किया जा सके और गाड़ी की रफ्तार अपने आप कम हो जाए

वन्यजीव विशेषज्ञ और डॉक्टर सुनील बाविस्कर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 'चीता पुनर्वास' पहल की सराहना की है. उन्होंने बताया कि 1980 के दशक में भारत से चीते गायब हो गए थे, लेकिन अब उनका सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पुनर्वास किया जा रहा है.

गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा में मंदिर की हथिनी महादेवी के स्थानांतरण के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 अगस्त को सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने वंतारा पर सुप्रीम कोर्ट आदेशों के उल्लंघन और जंगली जानवरों को अवैध रूप से रखने का आरोप लगाया है.