Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

women empowerment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘लखपति दीदी’ योजना ने गुजरात में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नई क्रांति ला दी है. राज्य में अब तक 5.96 लाख महिलाएं सालाना एक लाख से अधिक कमाई कर रही हैं. इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता और मार्केट कनेक्टिविटी के ज़रिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.

जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित 'आंगनबाड़ी बहन सम्मान समारोह' में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनकी सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित किया. रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा, वित्तीय सहायता और पोषण शपथ दिलाई गई.

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर 1% स्टाम्प शुल्क छूट को मंजूरी दी है. इस फैसले से महिलाओं को संपत्ति की मालिक बनने में मदद मिलेगी.

लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की.

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने इतिहास रच दिया है, जहां IG रैंक के 50% अधिकारी अब महिलाएं हैं. शांति जयदेव, ज्योति सिन्हा, प्रतिभा अग्रवाल और नीलिमा रानी जैसे नाम प्रमुख पदों पर हैं. यह महिलाओं के सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की दिशा में CISF की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने पीएम मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता और डिजिटल इंडिया की चर्चा की.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, महिला सशक्तिकरण भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. महिलाओं को 'गृहिणी' के रूप में देखने के दिन लद गए, हमें महिलाओं को राष्ट्र निर्माता के रूप में देखना होगा!"

अखिल भारतीय महिला सम्मेलन (AIWC) ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 किलोवॉट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया. यह पहल संगठन की हरित विकास और जलवायु न्याय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के दतिया और सतना हवाई अड्डों सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. महिलाओं ने पीएम मोदी के महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यों जैसे 'ऑपरेशन सिंदूर' और लाडली बहना योजना की सराहना की.

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण अब हकीकत बन चुका है. योगी सरकार की नीतियों से महिलाएं निर्माण, औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं, जिससे प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं.