दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता
Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना के पानी पर सफेद झाग की मोटी परत दिखाई दी है, जिससे प्रदूषण को लेकर सवाल उठ रहे हैं. छठ पर यमुना घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. नदी की मौजूदा स्थिति ने सफाई के सरकारी दावों पर सवाल खड़े किए हैं.
केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा.
कैसे हल हो भारत में दूषित जल की समस्या?
भारत गंभीर जल संकट से जूझ रहा है. 2025-26 में दूषित नल के पानी से 5,500 से अधिक लोग बीमार हुए और 34 मौतें हुईं. गंगा-यमुना जैसी नदियां औद्योगिक अपशिष्ट और सीवेज से प्रदूषित हैं.
यमुना प्रदूषण से संबंधित मामले में दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी से दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्शन प्लान मांगा
दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना प्रदूषण पर सख्ती दिखाते हुए दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी से संयुक्त एक्शन प्लान दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने निर्देश दिया कि नदी में केवल उपचारित जल ही छोड़ा जाए और विशेष समिति की रिपोर्ट के आधार पर कमियां दूर की जाएं.
यमुना प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा अब दिल्ली में सरकार बदलने से सभी विवाद सुलझ सकते है
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण पर स्वतः संज्ञान लिया और बेहतर कार्यान्वयन की उम्मीद जताई. कोर्ट ने हरियाणा और दिल्ली सरकार से रिपोर्ट मांगी और जल संरक्षण को मूल अधिकार बताया.







