अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
Jagan Gurjar Death: राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार, जगन गुर्जर अपनी बैरक में सो रहा था, तभी उसके साथ बंद एक अन्य बंदी ने कथित रूप से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.





