Bharat Express DD Free Dish

पाकिस्तानी लड़कियों की शादी

एक-बच्चे की नीति के चलते लंबे समय तक लड़कियों के भ्रूण हत्या और प्रेफरेंस-बेस्ड गर्भपात आम हो गए थे। वहीं, लड़कों को तवज्जो देने की सामाजिक सोच ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि चीन में आज लाखों अविवाहित पुरुष हैं जिन्हें शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रहीं। चीन में ऐसे युवाओं को ‘लेफ्टओवर मेन’ कहा जाने लगा है। इस कदर महिलाओं की कमी ने चीनी युवकों को पड़ोसी देशों की ओर देखने पर मजबूर कर दिया है।