Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मुगल बादशाहों में सबसे ज्यादा शादियां किसने कीं? जानें अकबर, शाहजहां और औरंगजेब के बहु विवाह का सच

मुगल बादशाहों का बहु विवाह हमेशा से इतिहास का एक दिलचस्प हिस्सा रहा हैं. अकबर ने अपने बहु विवाहों के जरिए कई राज्यों और सामंतों के साथ मित्रता और गठबंधन बनाए रखा.

मुगल बादशाहों का इतिहास हमेशा से बहु विवाह और राजनीतिक गठबंधनों के लिए चर्चित रहा है. लेकिन जब बात आती है सबसे ज्यादा शादियों की, तो अकबर का नाम सबसे आगे आता है. इतिहासकारों के अनुसार, अकबर ने अपने जीवन में लगभग 36 पत्नियों से शादी की थी. इसके अलावा, उसने कई अन्य रियासतों से कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भी विवाह किया. अकबर की शादियां सिर्फ व्यक्तिगत प्रेम के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा थीं. इन शादियों के जरिए उसने विभिन्न रियासतों के साथ मित्रता और गठबंधन बनाए रखा.

शाहजहां का प्रेम और ताजमहल का निर्माण

वहीं, शाहजहां को अपने गहरे प्रेम के लिए जाना जाता है. उसने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल बनवाया. हालांकि मुमताज महल से उसकी मोहब्बत जगजाहिर थी, इसके बावजूद शाहजहां ने कई और शादियां भी कीं थी. इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि शाहजहां और औरंगजेब की शादियों की संख्या अकबर के मुकाबले कम थी.

मुगल इतिहास में विवाह की भूमिका

औरंगजेब, जो अपने सख्त धार्मिक नजरिए के लिए मशहूर था उसने भी बहु विवाह किया, लेकिन उसकी संख्या अकबर और शाहजहां की तुलना में कम रही. यह दर्शाता है कि मुगल बादशाहों के लिए विवाह केवल व्यक्तिगत जीवन का हिस्सा नहीं था, बल्कि राजनीति और सामरिक गठबंधनों का भी अहम जरिया था.

विशेषज्ञों का कहना है कि अकबर की शादियां इस लिहाज से सबसे अलग थीं कि उसने प्रत्येक विवाह के माध्यम से सामरिक लाभ हासिल किया. इसके अलावा, उसकी शादियों की संख्या और कूटनीतिक उद्देश्य उसे अन्य मुगल बादशाहों से अलग बनाता है.

ये भी पढ़ें-  Bihar Election 2025: ‘न सिर्फ सरकार बनाएंगे बल्कि बिहार को समृद्ध बनाएंगे,’ तेजस्वी यादव ने राघोपुर से भरा नामांकन

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital