Bharat Express DD Free Dish

Hindi Diwas 2025 Wishes:‘हिंदी से जुड़ी है मिट्टी, हिंदी से जुड़ा है मन…’,हिंदी दिवस पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

Hindi Diwas 2025 Wishes: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है जो हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाता है. यह दिन हमें अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर देता है और देशों को एकजुट रखने में हिंदी की भूमिका को उजागर करता है. ऐसे में हम आपके लिए हिंदी दिवस पर खुस संदेश लेकर आए है.

Hindi Diwas 2025 Wishes

Hindi Diwas 2025 Wishes: अपने देश में हिंदी भाषा का प्रचार और प्रसार करने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. भारतवासियों के लिए हिंदी सिर्फ एक भाषा ही नहीं, बल्कि देश के गौरव का प्रतीक है. हमारे देश में कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन हिंदी भाषा पूरे भारत को एक साथ जोड़ती है. हिंदी दिवस के खास मौके अगर आप अपनों को शुभकामना संदेश देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ शानदार मैसेज लेकर आए हैं.

Hindi Diwas 2025 Wishes

विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी भाषा हमारी है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं
दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

हम सब का अभिमान है हिन्‍दी
भारत देश की शान है हिन्‍दी.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

निज भाषा का नहीं गर्व जिसे
क्‍या प्रेम देश से होगा उसे,
वही वीर देश का प्‍यारा है
हिंदी ही जिसका नारा है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें: Hindi Diwas 2025: देश के नेताओं ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, भाषा को बताया एकता और संस्कृति का प्रतीक

भारत के गांव की शान है हिंदी
हिन्दुस्तान की शक्ति हिंदी,
मेरे हिन्द की जान हिंदी
हर दिन नया वाहन हिंदी.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान है भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हिंदी को आगे बढ़ाना है
उन्नति की राह पर ले जाना है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read