Bharat Express DD Free Dish

Valentine Day Special 2026: कितनी बार होता है सच्चा प्यार? जानिए रिसर्च क्या कहती है?

वैलेंटाइन वीक में प्यार की बातें हर जगह होती हैं. कुछ लोग पहली नजर के प्यार में यकीन करते हैं, तो कुछ मानते हैं कि सच्चा प्यार सिर्फ एक बार होता है. हाल ही में अमेरिका की एक रिसर्च ने बताया है कि इंसान अपनी जिंदगी में कितनी बार गहरा प्यार महसूस करता है.

Valentine day special

वैलेंटाइन वीक में प्यार की बातें हर जगह होती हैं. कुछ लोग पहली नजर के प्यार में यकीन करते हैं, तो कुछ मानते हैं कि सच्चा प्यार सिर्फ एक बार होता है. हाल ही में अमेरिका की एक रिसर्च ने बताया है कि इंसान अपनी जिंदगी में कितनी बार गहरा प्यार महसूस करता है.

अमेरिका के Kinsey Institute की रिसर्च के अनुसार, औसतन एक व्यक्ति अपनी जिंदगी में लगभग दो बार गहरे और शिद्दत वाले प्यार का अनुभव करता है. 14% लोगों ने कभी सच्चा प्यार महसूस नहीं किया, 28% ने केवल एक बार, जबकि 30% ने दो बार प्यार में पड़े. रिसर्च से यह भी पता चला कि प्यार के अनुभव में पुरुष और महिलाओं के बीच ज्यादा अंतर नहीं है और उम्र बढ़ने के साथ प्यार का अनुभव थोड़ा बढ़ सकता है. अध्ययन यह बताता है कि पैशनेट लव बार-बार नहीं होता, लेकिन दोस्ती, भरोसा और समझदारी भी रिश्तों के उतने ही जरूरी पहलू हैं. अगर अब तक आपको सच्चा प्यार नहीं मिला है, तो निराश होने की जरूरत नहीं प्यार हर किसी की जिंदगी में अलग समय और रूप में आता है. चलिए इसको और अच्छे से जानते है:

वैलेंटाइन वीक और प्यार का सवाल

वैलेंटाइन वीक की रौनक हर तरफ दिखाई दे रही है. कोई गुलाब दे रहा है, कोई सरप्राइज प्लान कर रहा है. इन सबके बीच एक सवाल अक्सर दिल में उठता है क्या सच्चा प्यार जिंदगी में सिर्फ एक बार होता है? फिल्मों और कहानियों में तो पहली नजर का प्यार हमेशा ‘एक और आखिरी’ बताया जाता है, लेकिन असल जिंदगी की तस्वीर थोड़ी अलग हो सकती है.

रिसर्च ने खोला राज

इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश की Kinsey Institute ने. अमेरिका में हुई इस स्टडी में 18 से 99 साल के 10,036 सिंगल लोगों से पूछा गया कि वे अपनी जिंदगी में कितनी बार गहरे प्यार में पड़े हैं. नतीजे हैरान करने वाले थे. औसतन एक व्यक्ति अपनी पूरी जिंदगी में लगभग दो बार (2.05 बार) शिद्दत वाला प्यार महसूस करता है.

आंकड़े क्या कहते हैं?

रिसर्च के मुताबिक 14% लोगों ने कभी सच्चा प्यार महसूस ही नहीं किया. 28% लोग सिर्फ एक बार प्यार में पड़े, 30% ने दो बार, 17% ने तीन बार और 11% लोगों ने चार या उससे ज्यादा बार गहरा प्यार अनुभव किया. दिलचस्प बात यह रही कि पुरुषों और महिलाओं के अनुभव लगभग समान पाए गए. उम्र बढ़ने के साथ प्यार के अनुभवों की संख्या थोड़ी बढ़ी, यानी प्यार किसी भी उम्र में दस्तक दे सकता है.

प्यार सिर्फ पैशन नहीं

रिसर्च यह भी बताती है कि जुनूनी या पैशनेट लव बार-बार नहीं होता, लेकिन रिश्ते सिर्फ उसी पर टिके नहीं रहते. दोस्ती, भरोसा, सम्मान और समझदारी भी उतने ही जरूरी पहलू हैं. आज 51% लोग मानते हैं कि उन्हें पहले की पीढ़ियों की तुलना में प्यार पाने का ज्यादा दबाव महसूस होता है, जबकि 73% लोगों का कहना है कि फिल्में और सोशल मीडिया रिश्तों को लेकर अवास्तविक उम्मीदें पैदा कर देते हैं.

उम्मीद अभी बाकी है

अगर आपको अब तक सच्चा प्यार नहीं मिला है, तो मायूस होने की जरूरत नहीं. रिसर्च कहती है कि प्यार जिंदगी में एक से ज्यादा बार भी हो सकता है और किसी भी उम्र में हो सकता है. यह भी हो सकता है आपकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अध्याय अभी लिखा जाना बाकी हो.

यह भी पढ़े:‘धोनी 10 लाख रुपये जमा करें…’, राजपाल यादव के बाद अब माही की मुश्किलें बढ़ीं, इस राज्य में अदालत ने दिया भुगतान का निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read