Bharat Express DD Free Dish

1 जुलाई से बदल गए आपकी जेब से जुड़े ये 12 नियम, फटाफट चेक कर लें वरना जेब होगी ढीली!

1 जुलाई 2026 से देश में आम आदमी के बजट को प्रभावित करने वाले कई बड़े वित्तीय बदलाव लागू हो गए हैं. इनमें इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) की डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड के लाउंज एक्सेस नियम, आधार कार्ड में मुफ्त ईमेल अपडेट और महंगे हुए पासपोर्ट जैसी अहम जानकारियां शामिल हैं.

1 July rule Change, Utility News

1 July Rules Change: आज यानी 1 जुलाई 2026 से देश में आम आदमी की जिंदगी और बजट से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं. अगर आप टैक्स भरते हैं, क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं या फिर विदेश जाने की सोच रहे हैं, तो इन नए नियमों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. लापरवाही करने पर न सिर्फ आपका नुकसान हो सकता है, बल्कि भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आज से क्या-क्या बदल गया है और आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा.

ये 12 नियम बदले

  • ट्रेन में विदाउट टिकट का जुर्माना अब बढ़ गया है. विदाउट टिकट सफर करने पर 250 से 500 रुपये का जुर्माना हो सकता है.
  • आधार से जुड़े नियम में भी बदलाव किया गया है. अब आधार का ऑनलाइन फ्री में ईमेल आईडी अपडेट हो जाएगा.
  • 1 जुलाई के बाद से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो गया है. पासपोर्ट की सामान्य, तत्काल दोनों की फीस बढ़ा दी गई है.
  • ITR-1, ITR-2 फॉर्म फाइल की 31 जुलाई लास्ट डेट तय की गई है.
  • कमर्शियल सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता किया गया है. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
  • LPG, PNG दोनों कनेक्शन पर खास नियम लागु हुआ है. दोनों कनेक्शन पर PNG पर शिफ्ट होना होगा.
  • पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर अस्थायी पाबंदियां खत्म. पेट्रोल-डीजल बिक्री की 200 लीटर की रोज की सीमा हटा दी गई है.
  • पेट्रोल के निर्यात पर टैक्स बढ़ाकर डीजल के निर्यात पर थोड़ी राहत दी गई है.
  • क्रेडिट कार्ड के नियमो में बदलाव किया गया है. SBI, HDFC के कुछ क्रेडिट कार्डों के रिवॉर्ड पॉइंट बदले HDFC क्रेडिट कार्ड होल्डर्स एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस नियमों में बदलाव.
  • EPFO 3.0 लॉन्‍च UPI और एटीएम से PF का पैसा निकाल सकते हैं. इसके अलावा अब कारें महंगी होंदी और ‘फसल बीमा माह’ अभियान की शुरुआत भी की जाएगी.

ITR फाइल करने की उल्टी गिनती शुरू

अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है, तो अब बिल्कुल भी देरी न करें. इस बार बिना किसी लेट फीस के रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है. अगर आप इस डेडलाइन को चूक जाते हैं, तो आपको 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. आखिरी दिनों में अक्सर वेबसाइट का सर्वर धीमा हो जाता है, इसलिए बेहतर यही होगा कि आप समय रहते अपना काम निपटा लें.

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत

अगर आप अपने आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट कराना चाहते थे, तो सरकार ने आपको एक शानदार तोहफा दिया है. अब आधार में ईमेल अपडेट कराने के लिए लगने वाली 75 रुपये की फीस को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. आम लोगों की सहूलियत के लिए यह सेवा 31 दिसंबर 2026 तक बिल्कुल मुफ्त रहेगी. इससे आपको ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने और ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन में काफी आसानी हो जाएगी.

क्रेडिट कार्ड और लाउंज एक्सेस के नियम बदले

अगर आप क्रेडिट कार्ड के शौकीन हैं और एयरपोर्ट पर मुफ्त में मिलने वाले खाने-पीने (लाउंज एक्सेस) का मजा लेते हैं, तो अब आपको थोड़ा संभलना होगा. आज से एसबीआई (SBI) और एचडीएफसी (HDFC) जैसे बड़े बैंकों ने अपने नियम कड़े कर दिए हैं. एसबीआई ने जहां अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स के स्ट्रक्चर में बदलाव किया है, वहीं एचडीएफसी ने लाउंज एक्सेस के लिए खर्च की शर्तें और मुश्किल कर दी हैं. अब मुफ्त लाउंज एक्सेस पाने के लिए आपको पिछली तिमाही में एक तय रकम खर्च करनी ही होगी.

पासपोर्ट बनवाना अब पड़ेगा महंगा

विदेश यात्रा का सपना देखने वालों को अब अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी. 1 जुलाई से नया पासपोर्ट बनवाने की फीस में बढ़ोतरी कर दी गई है. अब एक नॉर्मल पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको करीब 2,500 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं अगर आप ‘तत्काल’ (Tatkal) कोटे से जल्दी पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए लगभग 5,000 रुपये चुकाने पड़ेंगे.

ये भी पढ़ें- WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी कर सकेंगे चैट

रसोई गैस की कीमतों पर नजर

हर महीने की तरह इस महीने की पहली तारीख को भी तेल कंपनियां एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडरों के दामों की समीक्षा कर रही हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि आज घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडरों की कीमतों में नया बदलाव देखने को मिल सकता है. सुबह-सुबह मिलने वाले इन दामों से घर के बजट पर सीधा असर पड़ता है.

बैंकिंग में धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI सख्त

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अब ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में है. अक्सर देखा जाता है कि बैंक कर्मचारी ग्राहकों को गलत वित्तीय योजनाएं या बीमा पॉलिसी बेच देते हैं (जिसे मिस-सेलिंग कहा जाता है). नए नियमों के तहत अब ऐसा करने वाले बैंकों पर न सिर्फ सख्त कार्रवाई होगी, बल्कि पीड़ित ग्राहकों को उनका पैसा रिफंड करने के साथ-साथ हर्जाना भी देना होगा.

रेलवे के सफर में नियमों की कड़ाई

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी आज से सख्ती बढ़ गई है. अगर आप बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, तो अब आपको पहले से कहीं ज्यादा जुर्माना देना होगा. इसके अलावा, किसी दूसरे के नाम के टिकट पर यात्रा करने वालों और महिलाओं के आरक्षित डिब्बों में बिना अनुमति घुसने वाले पुरुषों के खिलाफ रेलवे अब कड़े कानूनी कदम उठाने की तैयारी में है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read